72वां स्वतंत्रता दिवसः पूर्णिया में हर साल मध्यरात्रि को फहराया जाता है झंडा

Edited By prachi,Updated: 15 Aug, 2018 10:20 AM

पूरा देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में मध्यरात्रि को झंडा फहराया गया। कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सदर विधायक भी इस समारोह में शामिल हुए। मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट पर पूर्णिया के...

पूर्णियाः पूरा देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में मध्यरात्रि को झंडा फहराया गया। कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सदर विधायक भी इस समारोह में शामिल हुए।

मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट पर पूर्णिया के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर सबसे पहले झंडोतोलन किया गया। हर साल पूर्णिया में मध्यरात्रि को ही झंडा फहराया जाता है। पूर्णिया भारत का दूसरा ऐसा जिला है जहां मध्यरात्रि को झंडा फहराया जाता है।

झंडोतोलन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह के पौत्र विपुल सिंह कहते हैं कि उनके परिजनों ने जैसे ही 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि रेडियो पर देश की आजादी की घोषणा सुनी वैसे ही उन्होंने इसी जगह पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चलती आ रही है। 

वहीं सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि यह पूर्णिया के लिए काफी गौरवपूर्ण क्षण है जहां बाघा सीमा के बाद पूर्णिया में पहला झंडोतोलन होता है। विधायक ने इस अवसर पर तीनों स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!