यह एक देश है, एक राष्ट्रीयता है, यहां दूसरे राज्यों से आने वाले लोग प्रवासी नहींः मुख्यमंत्री

Edited By Nitika,Updated: 04 Jun, 2020 11:18 AM

this is a country a nationality no migrant here

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों को ''प्रवासी'' कहा जा रहा है। क्यों? यह एक देश है, एक राष्ट्रीयता है। देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाला व्यक्ति प्रवासी नहीं है। अगर वे देश से बाहर जाते हैं...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों को 'प्रवासी' कहा जा रहा है। क्यों? यह एक देश है, एक राष्ट्रीयता है। देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाला व्यक्ति प्रवासी नहीं है। अगर वे देश से बाहर जाते हैं तो वे प्रवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को असहाय होने के कारण छोड़ने की जरूरत नहीं है। इसलिए उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। सभी संबंधित विभाग इस पर काम कर रहे हैं।

वहीं सीएम नीतीश ने कहा कि हमारा दायित्व है लोगों की सेवा करना। समाज में विवाद नहीं हो, आपस में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव का माहौल रहे। हम सब साथ मिलकर ऐसा माहौल बनायेंगे कि बिहार में कोई संकट उत्पन्न नहीं हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!