PM मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित हुए बिहार के ये दूल्हा-दुल्हन, शादी में किया कुछ ऐसा

Edited By prachi,Updated: 11 Feb, 2019 06:40 PM

this bride and groom of bihar inspired by pm modi

बिहार के दरभंगा जिले में एक अनोखी शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने मिसाल कायम की। इस शादी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसने भी यह शादी देखी उस शख्स के मुंह से वाह-वाह जरूर निकला। दूल्हा बने श्रवण कुमार की शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के...

PunjabKesari
दरभंगाः
बिहार के दरभंगा जिले में एक अनोखी शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने मिसाल कायम की। इस शादी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसने भी यह शादी देखी उस शख्स के मुंह से वाह-वाह जरूर निकला।
PunjabKesari
दूल्हा बने श्रवण कुमार की शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के श्यामनगर की रुचि के साथ तय हुई। श्रवण एवं रुचि दोनों बेंगलुरु में इंजीनियर हैं और दोनों ने अपनी शादी के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने की अपील की। श्रवण कुमार अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए महंगी कार के स्थान पर ई-रिक्शा पर सवार होकर आया। शादी का आमंत्रण भेजने के लिए महंगे कार्ड नहीं बांटे गए। कार्ड के स्थान पर लोगों को गीता बांटी गई।
PunjabKesari
दूल्हा-दुल्हन ने इस दौरान पौधारोपण भी किया और उन्होंने शादी में पहुंचे मेहमानों को उपहार के रूप में पौधे भेंट किए। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने उनको मिलने वाले उपहार सरकारी स्कूल को देने की भी घोषणा की। शादी में आर्केस्ट्रा और DJ डांस के स्थान पर घर ने बच्चों ने अपनी संस्कृति और कला का अद्भुत नृत्य पेश किया। इस दौरान किया गया नृत्य अपनी संस्कृति को बचाए रखने की नसीहत दे रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!