2 MLA और 1 MLC के JDU में शामिल होने के बाद बिहार विधानमंडल में RLSP की संख्या हुई शून्य

Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2019 12:38 PM

the number of rlsp in the bihar legislature was zero

बिहार में महागठबंधन के घटक दल रालोसपा को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रालोसपा के 2 विधायक और एक एमएलसी औपचारिक रूप से जदयू में शामिल हो गए हैं। वहीं अब बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भी रालोसपा की संख्या शून्य हो गई...

पटनाः बिहार में महागठबंधन के घटक दल रालोसपा को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रालोसपा के 2 विधायक और एक एमएलसी औपचारिक रूप से जदयू में शामिल हो गए हैं। वहीं अब बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भी रालोसपा की संख्या शून्य हो गई है।

बिहार विधासभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने रालोसपा के चिनारी से विधायक ललन पासवान और हरलाखी से विधायक सुधांशु शेखर को जदयू में विधिवत शामिल होने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। इन दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जदयू में शामिल होने की पूर्व में अर्जी दी थी। इसके बाद अब रालोसपा का कोई भी विधायक विधानसभा में नहीं रह गया है।

वहीं विधान परिषद में रालोसपा के एकमात्र सदस्य संजीव श्याम सिंह भी जदयू में शामिल हो गए। संजीव श्याम सिंह ने भी विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद के समक्ष जदयू में शामिल होने की अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार करते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई। अब यह दोनों विधायक और विधान पार्षद विधानसभा एवं विधान परिषद में जदयू के सदस्यों के साथ ही बैठेंगे।

बता दें कि रालोसपा के 2 विधायकों के जदयू में शामिल होने के बाद विधानसभा में अब जदयू के विधायकों की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इसी तरह विधान पार्षद सिंह के जदयू में शामिल होने के बाद विधान परिषद में अब जदयू के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है।

गौरतलब है कि रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के राजग से नाता तोड़ने के बाद पार्टी के दोनों विधायक और विधान पार्षद ने एक अलग गुट बना लिया था, जिसके सदन में रालोसपा से अलग बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!