Edited By Nitika,Updated: 11 Nov, 2019 12:42 PM
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बीते शनिवार को 30वां जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन बड़े शाही अंदाज में मनाया। तेजस्वी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पटनाः बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बीते शनिवार को 30वां जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन बड़े शाही अंदाज में मनाया। तेजस्वी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, तेजस्वी ने पहले पार्टी दफ्तर में अपने बड़े भाई तेजप्रताप के साथ बर्थडे का केक काटा। इसके बाद तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं उन्होंने कुछ खास लोगों के साथ चार्टर प्लेन में स्पेशल बर्थडे मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी के साथ उनके करीबी संजय यादव, मणि यादव और लालू यादव के सबसे पुराने सहयोगी भोला यादव दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को तेजस्वी का जन्मदिन था। इस दिन उनके बड़े भाई तेजप्रताप ने पहले उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर भावुक ट्वीट किया। इसके बाद तेजप्रताप तेजस्वी के आवास गए और अपने स्वभाव के अनुरूप उन्हें धार्मिक ग्रंथ गीता की प्रति उपहार में भेंट की। फिर तेजस्वी ने अपने भाई और समर्थकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने 30 पाउंड का केक काटा था। समारोह में पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।