Edited By prachi,Updated: 21 Oct, 2018 03:03 PM
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए इतने लालची हो गए हैं कि उन्हें उससे परे कुछ दिखाई ही नहीं देता है इसलिए वह जब जहां भी जाते हैं उनका...
पटनाः राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए इतने लालची हो गए हैं कि उन्हें उससे परे कुछ दिखाई ही नहीं देता है इसलिए वह जहां भी जाते हैं उनका स्वागत जूतों के साथ होता है।
तेजस्वी यादव ने यह बयान बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इतने असहाय हो गए हैं कि वह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ है। इस दौरान तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी जमकर हमला बोला है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश और सुशील मोदी यह बताएं कि मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में बिहार को क्या मिला। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, उन्होंने भाजपा के साथ हाथ तो मिला लिया है बस अब उनके मिट्टी में मिलने का इंतजार है।