Edited By Nitika,Updated: 06 Apr, 2020 12:55 PM
बिहार के औरंगाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से एक शिक्षक की दबकर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से एक शिक्षक की दबकर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद के बारून थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसी काम से लोग नीमटोला मोहल्ले से गुजर रहे थे कि तभी अचानक स्व. कृष्णा राम के मिट्टी के घर की दीवार गिर गई। इस घटना में पास से ही गुजर रहे छह लोग दब गए। शोर सुन कर ग्रामीण आए और सभी को मिट्टी की ढेर से बाहर निकाला। हादसे में करमडीह निवासी रामरेखा राम के शिक्षक पुत्र शंकर राम (34 वर्ष) की मौत हो गई। वे मदनपुर प्रखंड में पदस्थापित थे।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में नीमटोला की ही सोनी कुमारी, कुसुम देवी, कोमल कुमारी, प्रियंका कुमारी और संतु राम घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारून में करवाया गया। वहीं, कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर भी किया गया है।