Edited By prachi,Updated: 09 Sep, 2018 10:53 AM
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कभी संविधान बचाओ यात्रा का नाटक करते हैं, कभी साइकिल रैली का एलान करते हैं। उन्हें एक यात्रा उन घोटालों के खिलाफ भी...
पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कभी संविधान बचाओ यात्रा का नाटक करते हैं, कभी साइकिल रैली का एलान करते हैं। उन्हें एक यात्रा उन घोटालों के खिलाफ भी निकालनी चाहिए, जो गरीबों और सामाजिक न्याय के नाम पर हुए। सामाजिक न्याय क्या आर्थिक अपराध करने का लाइसेंस है?
सुशील मोदी ने कहा कि 1965 और 1971 के युद्ध ने भारतीय सेना के पराक्रम की विजय पताका फहराई थी, लेकिन आज के कांग्रेसी नेताओं की शह पाकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल जावेद वाजवा भारत को एटमी हमले से खून का बदला लेने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस की पंजाब सरकार के मंत्री ने पाकिस्तान जाकर वाजवा को गले लगाया था। राहुल गांधी बताएं कि वाजवा से पार्टी ने क्या डील की है?