Edited By Nitika,Updated: 30 Dec, 2019 12:40 PM
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि विपक्ष एनपीआर पर जानबूझकर विवाद कर रहा है।
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि विपक्ष एनपीआर पर जानबूझकर विवाद कर रहा है।
मोदी ने भाजपा एमएलसी स्वर्गीय डॉ. सूरजनन्दन कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान वर्ष 2010 में एनपीआर बनाने का काम शुरू हुआ था, तब राजद अध्यक्ष लालू यादव सरकार में शामिल थे। 01 अप्रैल से 30 सितंबर, 2010 तक एनपीआर का काम पूरा हुआ। 2021 की जनगणना के पूर्व अब इसे केवल अपडेट करना है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों ने इसके लिए गजट अधिसूचना कर दी है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस, राजद सहित तमाम विपक्षी पार्टियां जानबूझ कर विवाद पैदा कर रही है।