तेजस्वी का समस्तीपुर और किशनगंज नहीं जाना महागठबंधन टूटने का प्रमाण : सुशील मोदी

Edited By Nitika,Updated: 18 Oct, 2019 07:01 PM

sushil modi attacked on tejashwi

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी का उप चुनाव प्रचार के लिए समस्तीपुर एवं किशनगंज नहीं जाने पर कहा कि यह महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है।

समस्तीपुरः बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी का उप चुनाव प्रचार के लिए समस्तीपुर एवं किशनगंज नहीं जाने पर कहा कि यह महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है।

सुशील मोदी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज के समर्थन में समस्तीपुर शहर के अनेक हिस्सों में लोजपा सांसद चिराग पासवान और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर के साथ लगभग 3 घंटे तक रोड शो किया। भाजपा नेता ने रोड शो करने के बाद कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष के नेता बताएं कि वह आज तक समस्तीपुर और किशनगंज में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए। कथित महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है कि कांग्रेस की सीट पर राजद तो राजद प्रत्याशियों के क्षेत्र में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता प्रचार करने नहीं गए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्पष्ट कर देने के बाद अब बिहार में अटूट राजग को लेकर न कोई सवाल है और न ही किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाईश है। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा-जदयू और लोजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता उपचुनाव में विधानसभा की सभी 5 तथा लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर में पूरी तरह से एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी घटक दल साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाकर राजग प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जी-जान से लगे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!