कार्यकर्ताओं में निस्वार्थ सेवा के अभाव से कमजोर हुई कांग्रेसः तुषार गांधी

Edited By Nitika,Updated: 28 Feb, 2020 11:44 AM

statement of tusshar gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कार्यकर्ताओं में नि:स्वार्थ सेवा के अभाव को कांग्रेस के कमजोर होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि कई बार चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को हराने में कार्यकर्ता ही अहम भूमिका निभाते हैं।

पटनाः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कार्यकर्ताओं में नि:स्वार्थ सेवा के अभाव को कांग्रेस के कमजोर होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि कई बार चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को हराने में कार्यकर्ता ही अहम भूमिका निभाते हैं।

गांधी ने ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली' में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेसजनों की एक गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा से ताकत मिलती थी, लेकिन आज इसका अभाव हो गया और कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है।

बापू के प्रपौत्र ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को कांग्रेस कार्यकर्ता भी हराते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना पुराना गौरव प्राप्त करने के लिए इसे कार्यकर्ताओं की पार्टी का रूप देना होगा। वहीं सारे महत्वपूर्ण निर्णय कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके ही लेने होंगे। गांधी ने कहा कि नई पीढ़ी कांग्रेस से नहीं जुड़ रही है। पार्टी को अपना पुराना गौरव प्राप्त करने की शुरुआत बिहार से ही करनी चाहिए, क्योंकि बिहार क्रांति की धरती है।

महात्मा गांधी ने चम्पारण से ही किसान आन्दोलन चलाया और बिहार उनका कार्यक्षेत्र बना। उन्होंने कहा कि आज देश में गोडसे को देश भक्त मानने वाले जोर से बोल रहे हैं, लेकिन महात्मा गांधी के सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!