UP में हुए सपा-बसपा के गठबंधन पर तेजस्वी का बयान- यूपी-बिहार से BJP का सफाया तय

Edited By prachi,Updated: 12 Jan, 2019 01:46 PM

statement of tejashwi on alliance of sp bsp

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन हो गया। इस पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की...

पटनाः आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन हो गया। इस पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की हार की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार से भाजपा का सफाया तय है। बिहार में भी महागठबंधन भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने दो सीटें कांग्रेस को देने का भी ऐलान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!