लोकसभा चुनाव 2019: टिकट कटने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- हर एक्शन का होता है बराबर रिएक्शन

Edited By prachi,Updated: 24 Mar, 2019 04:37 PM

statement of shatrughan sinha

बिहार की राजधानी पटना से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा ने पटना से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है। इस पर सिन्हा ने कहा कि न्यूटन के नियम के तहत...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा ने पटना से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है। इस पर सिन्हा ने कहा कि न्यूटन के नियम के तहत हर एक्शन का बराबर रिएक्शन होता है।

सिन्हा ने कहा कि मैं भाजपा में तब से था जब पार्टी के केवल दो ही सांसद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस तरह से आडवाणी जी को साइड किया है, मैं उससे ज्यादा दुखी हूं। शत्रुघ्न ने कहा कि भाजपा ने आडवाणी जी के साथ अन्याय किया है। इससे पहले भी जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी जैसे लोगों के साथ भी ऐसा ही किया गया।

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने आडवाणी जी को किसी भी पद के लायक नहीं समझा। इससे देश की जनता बहुत नाराज है। इसका दुष्परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सिन्हा कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!