अयोध्या मामले पर SC ने किया बेहद स्पष्ट और सर्वसम्मत फैसलाः रामविलास पासवान

Edited By prachi,Updated: 09 Nov, 2019 02:56 PM

statement of ram vilas paswan on ayodhya case

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से एक सदी से ज्यादा वक्त से चले आ रहे विवाद का अंत हो गया है। रामविलास पासवान के कहा कि समूचा राष्ट्र इस...

पटनाः अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से एक सदी से ज्यादा वक्त से चले आ रहे विवाद का अंत हो गया है।

रामविलास पासवान के कहा कि समूचा राष्ट्र इस ऐतिहासिक फैसले का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक बेहद स्पष्ट और सर्वसम्मत फैसला किया है। एकमत से दिए गए इस फैसले में सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान किया गया। वहीं इससे पहले रामविलास पासवान के बेटे व हाल ही में लोजपा के अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया।

बता दें कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने शनिवार को एकमत से ऐतिहासिक फैसला सुनाया। समूची 2.77 एकड़ विवादित जमीन रामलला विराजमान को सौंपने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में ही उचित स्थान पर पांच एकड़ भूमि देने का निर्णय सुनाया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!