Edited By prachi,Updated: 17 Aug, 2018 12:13 PM
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया। लालू ने कहा कि वाजपेयी जी के निधन से मैंने एक मित्र और अभिभावक खो दिया है।...
पटनाः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया।
लालू ने कहा कि वाजपेयी जी के निधन से मैंने एक मित्र और अभिभावक खो दिया है। वो उस राजनीतिक धारा के आखिरी स्तम्भ थे जहां परस्पर विरोधी राजनीतिक विचारधारा के लोग सहज और शालीन संवाद कर सकते थे और हां! गर्व का विषय है कि अटल जी के नाम मे बिहारी भी था। आप बहुत याद आओगे।
इसके अतिरिक्त तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय राजनीति के मस्तिष्क के निधन पर गहराई से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक बड़ा शून्य छोड़ा है जिसे भरने के लिए आने वाले पीढ़ी में संघर्ष जारी रहेगा। हम उन्हें याद करेंगे।
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अटल जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह सबसे बड़े नेता थे उन्होंने कभी किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया था। वह भाजपा के साथ-साथ विपक्षी नेताओं को भी उतनी ही एहमियत देते थे।