Edited By prachi,Updated: 16 Apr, 2019 02:21 PM
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। राजद के कार्यकर्ता को अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करना भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार,...
सहरसाः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। राजद के कार्यकर्ता को अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करना भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना सहरसा के बनमा इटहरी थाने के तेलिया हाट की है जहां राजद कार्यकर्ता नीरज निराला को बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी कार्यकर्ता ने जदयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव के भाई रमेश चंद्र यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इस पर जदयू उम्मीदवार के भाई ने कहा कि हार के डर से लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।
राजद के कार्यकर्ता नीरज निराला ने कहा कि जदयू प्रत्याशी के भाई रमेश उसे पार्टी के पक्ष में प्रचार करने से मना कर रहे थे। इसके बाद भी जब मैंने उनकी बात नहीं मानी तो बदमाशों ने मेरी बाइक भी छीन ली और मुझे गोली मार दी।