Edited By prachi,Updated: 25 May, 2019 04:11 PM
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी विशाल जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद भाजपा के विरोधियों के सुर बदलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को...
पटनाः 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी विशाल जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद भाजपा के विरोधियों के सुर बदलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह और विशेष रूप से हमारे पारिवारिक मित्र रविशंकर प्रसाद को भारी जीत की बधाई। यह उस पार्टी में जश्न का वक्त है, जो हाल तक मेरी भी थी। मैं सभी को तहे दिल से सलाम करता हूं।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे थे। पटना साहिब सीट से उनका मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से था। रविशंकर प्रसाद ने सिन्हा को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की है।
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा कई बार भाजपा को दो लोगों की पार्टी कहकर पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोलते आए हैं। भाजपा की विशाल जीत के बाद सिन्हा के तीखे तेवर नरम पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।