Edited By prachi,Updated: 04 Jan, 2019 05:26 PM
बिहार के सीवान जिले में डकैतों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने घटना का विरोध करने पर फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। डकैत घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर...
सीवानः बिहार के सीवान जिले में डकैतों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने घटना का विरोध करने पर फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। डकैत घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, 15-20 की संख्या में डकैतों ने गुरुवार की देर रात कोहरवलिया गांव निवासी रामसकल नाथ तिवारी के घर धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला समेत तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।
अपराधी नकद और आभूषण समेत पांच लाख रुपए की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।