Edited By prachi,Updated: 04 Apr, 2019 05:42 PM
लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग का टीज़र अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गीत की मुख्य लाइन-करे के बा- लड़े के बा- जीते...
पटनाः लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग का टीज़र अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गीत की मुख्य लाइन-करे के बा- लड़े के बा- जीते के बा है। इस मुख्य लाइन का मतलब है करना, लड़ना और जीतना। यह गीत कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के लिए लॉन्च किया गया है।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं जिसके चलते चुनाव प्रचार की सारी जिम्मेदारी तेजस्वी के ऊपर है। वहीं दूसरी तरफ लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप का पार्टी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है।
गौरतलब है कि बिहार में 40 सीटों पर सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। राज्य में राजद सबसे अधिक 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद के अतिरिक्त महागठबंधन में कांग्रेस, हम, रालोसपा और वीआईपी पार्टी भी शामिल है।