Edited By prachi,Updated: 01 Sep, 2019 11:45 AM
बिहार के चूहे सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी थाने में रखी शराब गटक जाते हैं तो कभी बांध कुतर जाते हैं। अब इन सबसे हटकर चूहों ने ट्रेन में सफर कर रहे सांसद को परेशान कर दिया। चूहों से परेशान होकर सांसद ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राजद...
सहरसाः बिहार के चूहे सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी थाने में रखी शराब गटक जाते हैं तो कभी बांध कुतर जाते हैं। अब इन सबसे हटकर चूहों ने ट्रेन में सफर कर रहे सांसद को परेशान कर दिया। चूहों से परेशान होकर सांसद ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा शनिवार को वैशाली एक्सप्रेस से सहरसा से नई दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन की फर्स्ट क्लास बोगी में वे चूहों से परेशान हो गए। उन्होंने इस समस्या की जानकारी ट्रेन के स्टाफ को दी।
इसके बावजूद भी सांसद की समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके बाद सांसद ने ट्वीट कर सीधे रेल मंत्री को इसकी जानकारी दी। इंडियन रेलवे सेवा के ट्विटर अकाउंट से लेकर डीआरएम तक ने रीट्वीट कर असुविधा के लिए खेद जताया तथा संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।