बिहार में प्रचंड मोदी लहर के बीच महागठबंधन का सूपड़ा साफ, 40 में से 39 सीटों पर NDA की जीत

Edited By prachi,Updated: 24 May, 2019 09:24 AM

results of all 40 seats in bihar

बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कुल 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन के खाते में केवल एक सीट गई है जो कांग्रेस ने जीती है। बिहार की प्रमुख...

पटनाः बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कुल 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन के खाते में केवल एक सीट गई है जो कांग्रेस ने जीती है। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद इस बार के लोकसभा चुनावों में अपना खाता तक नहीं खोल पाया है। 1997 में राजद की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी। 

बिहार की हॉट सीट पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद शत्रुध्न सिन्हा को दो लाख 84 हजार 657 मतों से पराजित किया। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के राम कृपाल यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को करीब 38 हजार मतो के अंतर से पराजित किया।

क्रमांक सीट जीते पार्टी का चिन्ह हारे पार्टी का चिन्ह
1 दरभंगा गोपाल जी ठाकुर PunjabKesari अब्दुल बारी सिद्दकी PunjabKesari
2 पटना साहिब रविशंकर प्रसाद PunjabKesari शत्रुघ्न सिन्हा PunjabKesari
3 जमुई चिराग पासवान PunjabKesari भूदेव चौधरी PunjabKesari
4 गया विजय कुमार मांझी PunjabKesari जीतनराम मांझी PunjabKesari
5 वाल्मीकिनगर वैद्यनाथ प्रसाद महतो PunjabKesari केदार शाश्वत PunjabKesari
6 महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल PunjabKesari रंधीर सिंह PunjabKesari
7 बेगूसराय गिरिराज सिंह PunjabKesari कन्हैया कुमार PunjabKesari
8 सासाराम छेदी पासवान PunjabKesari मीरा कुमार PunjabKesari
9 उजियारपुर नित्यानंद राय PunjabKesari उपेंद्र कुशवाहा PunjabKesari
10 सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू PunjabKesari अर्जुन राय PunjabKesari
11 पश्चिमी चंपारण संजय जायसवाल PunjabKesari बृजेश कुमार कुशवाहा PunjabKesari
12 अररिया प्रदीप सिंह PunjabKesari सरफराज आलम PunjabKesari
13 हाजीपुर पशुपति कुमार पारस PunjabKesari शिव चंद्र राम PunjabKesari
14 सुपौल दिनेश्वर PunjabKesari रंजीत रंजन PunjabKesari
15 भागलपुर अजय कुमार मंडल PunjabKesari बुलो मंडल PunjabKesari
16 वैशाली वीणा देवी PunjabKesari रघुवंश प्रसाद सिंह PunjabKesari
17 औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह(BJP) PunjabKesari उपेंद्र प्रसाद(HAM) PunjabKesari
18 जहानाबाद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी PunjabKesari

सुरेंद्र यादव

PunjabKesari
19 शिवहर रमा देवी PunjabKesari सैयद फैसल अली PunjabKesari
20 पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह PunjabKesari आकाश कुमार सिंह PunjabKesari
21 समस्तीपुर रामचंद्र पासवान(LJP) PunjabKesari डॉक्टर अशोक राम(Congress) PunjabKesari
22 काराकाट महाबली सिंह(JDU) PunjabKesari उपेंद्र कुशवाहा PunjabKesari
23 किशनगंज मोहम्मद जावेद PunjabKesari महमूद अशरफ PunjabKesari
24 कटिहार दुलाल चंद गोस्वामी PunjabKesari तारिक अनवर PunjabKesari
25 पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा PunjabKesari उदय सिंह  PunjabKesari
26 मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव PunjabKesari शरद यादव PunjabKesari
27 मुजफ्फरपुर अजय निषाद PunjabKesari राज भूषण चौधरी निषाद(VIP) PunjabKesari
28 सारण राजीव प्रताप रुडी PunjabKesari चंद्रिका राय PunjabKesari
29 गोपालगंज डॉ. आलोक कुमार सुमन PunjabKesari सुरेंद्र राम PunjabKesari
30 सीवान कविता सिंह PunjabKesari हीना साहिब PunjabKesari
31 खगड़िया महबूब अली कैशर(LJP) PunjabKesari मुकेश साहनी(VIP) PunjabKesari
32 बांका गिरिधारी यादव PunjabKesari जयप्रकाश यादव PunjabKesari
33 नालंदा कौशलेंद्र कुमार PunjabKesari अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी PunjabKesari
34 पाटलिपुत्र राम कृपाल यादव PunjabKesari मीसा भारती PunjabKesari
35 मधुबनी अशोक कुमार यादव PunjabKesari इंजीनियर बद्री कुमार पूर्वे PunjabKesari
36 मुंगेर राजीव रंजन सिंह PunjabKesari नीलम देवी PunjabKesari
37 आरा राजकुमार सिंह  PunjabKesari राजू यादव PunjabKesari
38 बक्सर अश्विनी कुमार चौबे PunjabKesari जगदानंद PunjabKesari
39 नवादा चंदन कुमार(LJP) PunjabKesari विभा देवी(RJD) PunjabKesari
40 झंझारपुर राम प्रीत मंडल(JDU) PunjabKesari गुलाब यादव(RJD) PunjabKesari

सीवान लोकसभा सीट से जदयू की कविता सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजद की हिना शहाब को एक लाख 16 हजार 957 मतों से पराजित किया। वहीं शिवहर लोकसभा सीट से भाजपा की रमा देवी ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजद के सैय्यद फैसल अली को करीब तीन लाख 40 हजार मतों से पराजित किया। पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के राधा मोहन सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार रालोसपा उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह को करीब तीन लाख मतों से पराजित किया। नालंदा लोकसभा सीट से जदयू के कौशलेन्द्र कुमार ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अशोक कुमार आजाद को करीब ढ़ाई लाख मतों से पराजित किया। वहीं बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जगदानंद सिंह को 117609 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा को 277278 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखा। वहीं आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) उम्मीदवार राजू यादव को 147285 मतों से हराया। वहीं कांग्रेस ने केवल किशनगंज सीट पर जीत दर्ज की है। इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के सैयद मोहम्मद अशरफ को 34466 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। 

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद ने वीआइपी के राजभूषण चौधरी को करीब चार लाख मतों से पराजित किया। मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को 167937 मतों से पराजित किया। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के अशोक कुमार यादव ने वीआईपी के बद्री कुमार पूर्वे को चार लाख 54 हजार 940 मतों से पराजित किया। मधेपुरा लोकसभा सीट से जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के शरद यादव को तीन लाख 15 हजार 27 मतों से पराजित किया। भागलपुर लोकसभा सीट से जदयू के अजय कुमार मंडल ने राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को करीब दो लाख 75 हजार मतों से पराजित किया। बांका लोकसभा सीट से जदयू के गिरधारी यादव ने राजद के जय प्रकाश नारायण यादव को 200532 मतों से पराजित किया। औरंगाबद लोकसभा सीट से भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी उपेन्द्र प्रसाद को 72607 मतों से पराजित किया। 

बता दें कि भाजपा ने राज्य की 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसके सभी उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भी 17 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और उसके केवल एक उम्मीदवार को छोड़कर शेष 16 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। पार्टी को केवल मुस्लिम बहुल किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने हराया। इसके अलावा राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और सभी छह उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!