Edited By prachi,Updated: 08 Nov, 2018 02:55 PM
आगामी लोकसभा चुनावों के चलते बिहार एनडीए में घमासान जारी है। भाजपा के द्वारा एनडीए को एकजुट रखने की हरमुमकिन कोशिश कर रही है। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त भाजपा जदयू के लिए अपनी जीती हुई सीटों की...
पटनाः आगामी लोकसभा चुनावों के चलते बिहार एनडीए में घमासान जारी है। भाजपा के द्वारा एनडीए को एकजुट रखने की हरमुमकिन कोशिश की जा रही है। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त भाजपा जदयू के लिए अपनी जीती हुई सीटों की कुर्बानी भी दे रही है।
लोजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पासवान के लिए असम से राज्यसभा में जाने की पेशकश की है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अगले साल छह जून को समाप्त होने वाला है। इसी सीट से पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार असम से राज्यसभा जाने वाला प्रस्ताव लोजपा अध्यक्ष के अलावा उनके परिजनों को भी पसंद है।
गौरतलब है कि बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मचा बवाल भी जल्द सुलझने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा और जदयू ने समान सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लोजपा की मांग और पूर्ति में सिर्फ एक सीट की कमी है। इसके अतिरिक्त सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टी रालोसपा में भी खींचतान बनी हुई है।