Edited By prachi,Updated: 21 Dec, 2018 02:28 PM
बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सरकार विरोधियों के निशाने पर है। शुक्रवार को जाप(जन अधिकार पार्टी) कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के विरोध में राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर...
पटनाः बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सरकार विरोधियों के निशाने पर है। शुक्रवार को जाप(जन अधिकार पार्टी) कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के विरोध में राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
जाप के कार्यकर्ताओं ने गर्दनीबाग में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की जिसके कारण पुलिस ने वाटर कैनन की सहायता से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर काबू पाया। कहा जा रहा है कि आंसू गैस के गोलों से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।