राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट कर PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- गरीब के आह बेकार ना जाई

Edited By prachi,Updated: 19 Apr, 2019 03:39 PM

rabri devi targets pm modi

बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी अब पिछले कुछ समय से ट्विटर पर सक्रिय नजर आ रही हैं। लोकसभा चुनावों के चलते वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं। राबड़ी देवी ने भोजपुरी में...

पटनाः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी अब पिछले कुछ समय से ट्विटर पर सक्रिय नजर आ रही हैं। लोकसभा चुनावों के चलते वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं।

राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने लिखा कि ई हवा-हवाई सरकार गरीब के गैस के कनेक्शन दे के आपन पीठ थपथपलईस बाकी दुबारा गैस भरवावे के कौनो इंतजाम नईखे कईलस और कोढ में खाज के काम करता। गैस के 1100 रू दाम बढ़ा के रसोईघर के बदरंग कर देलस। गरीब के घर में लागल सिलिंडर धईल रह गेईल। गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई।

इससे पहले भी राबड़ी देवी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि तोता के तरह राष्ट्र के रट लगईले बा बाकी केहू के रोजी रोजगार के अवसर नईखे कईले। एकरा से केहू के विकास नईखे भईल। केतना गरीब आपन बच्चा के अनाज के अभाव में पानी पिला के सुतावाता। केतना लईका रोजगार के अभाव में तथा केतना गरीब किसान मजदूर आत्महत्या कर लेलस।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!