झारखंड में महागठबंधन में दरार, राबड़ी देवी ने सुभाष को पार्टी का सिंबल देकर चतरा से बनाया प्रत्याशी

Edited By prachi,Updated: 27 Mar, 2019 11:50 AM

rabri devi cracks in coalition in jharkhand gives party symbol to subhash yadav

झारखंड में महागठबंधन टूट गया है। राजद ने महागठबंधन को दरकिनार करते हुए अलग रास्ता पकड़ लिया है। पार्टी ने महागठबंधन से अलग होकर चतरा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। राजद ने चतरा से सुभाष यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है

पटना/रांची: झारखंड में महागठबंधन टूट गया है। राजद ने महागठबंधन को दरकिनार करते हुए अलग रास्ता पकड़ लिया है। पार्टी ने महागठबंधन से अलग होकर चतरा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। राजद ने चतरा से सुभाष यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राबड़ी देवी ने मंगलवार शाम को पटना में सुभाष यादव को पार्टी का सिंबल दिया। पार्टी महासचिव भोला यादव भी वहां मौजूद थे। सुभाष यादव को चतरा से उम्मीदवार बनाए जाने की पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी।

झारखंड में महागठबंधन के तहत राजद को सिर्फ लोकसभा की सिर्फ एक सीट पलामू मिली थी।मगर इसके साथ पार्टी लगातार चतरा के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर रही थी। महागठबंधन में चतरा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस ने साफतौर पर कह दिया था कि वे चतरा सीट राजद को नहीं देने वाली है। चतरा पर विवाद के चलते ही बीते रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा के वक्त महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से राजद ने दूरी बना ली थी। महागठबंधन के बाकी नेताओं ने राजद की नाराजगी के बीच ही कांग्रेस को 7, झामुमो को 4, झाविमो को 2 और राजद को 1 सीट देने का ऐलान किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!