Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Nov, 2018 07:27 PM
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी ना होने पर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंजू वर्मा को छुपाकर रखा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री...
पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी ना होने पर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंजू वर्मा को छुपाकर रखा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार कोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधर रही है।
इसके साथ ही राबड़ी देवी ने नाले में गिरे दीपक का कोई सुराग ना मिल पाने पर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अभी तक नाले में गिरे दीपक को ढूंढा नहीं जा सका है। इससे सरकार की लापरवाही उजागर होती है। वहीं राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के तलाक की अर्जी के बाद भी घर ना लौटने पर भी कहा है कि हमारा बेटा है, मान जाएगा।
बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद अब राबड़ी देवी ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।