5 साल में ढाई गुना हुई BJP के शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति, जानिए टॉप 3 नेताओं के नाम

Edited By prachi,Updated: 19 Mar, 2019 02:31 PM

property of shatrughan sinha two and half times increased in 5 years

भाजपा के नेता शत्रुघ्न सिन्हा अकसर अपने बागी तेवरों के कारण सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। इस बार वह अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में ढाई गुना वृद्धि हुई है। इस सूची में...

पटनाः भाजपा के नेता शत्रुघ्न सिन्हा अकसर अपने बागी तेवरों के कारण सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। इस बार वह अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में ढाई गुना वृद्धि हुई है। इस सूची में सिन्हा के अतिरिक्त कई सांसद शामिल हैं।

इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2009 से 2014 के दौरान देश के 153 सांसदों की संपत्ति में औसत 142 फीसदी वृद्धि हुई। सूची में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा, बरजू जनता दल की पिनाकी मिश्रा और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले का नाम टॉप नामो में शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2009 के चुनाव के समय शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए थी जो 2014 में बढ़कर 131 करोड़ रुपए हो गई। वहीं अगर पार्टी के स्तर पर देखा जाए तो भाजपा के 72 सांसदों की संपत्ति में 7.54 करोड़ रुपए तो कांग्रेस के 28 सांसदों की संपत्ति में औसत 6.35 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!