पूसा कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में बोले राष्ट्रपति- मेरे हृदय में बिहार के लिए है विशेष स्थान

Edited By prachi,Updated: 15 Nov, 2018 12:54 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डिग्री पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार के...

समस्तीपुरः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डिग्री पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दी। 

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे हृदय में बिहार के लिए विशेष स्थान है। कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यूनिवर्सिटी के चांसलर को कई सुझाव भी दिए। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूनिवर्सिटी के 33 छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली और छठ के बाद यह खास कार्यक्रम है। उन्होंने छठ पर्व को स्वच्छता और समानता का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ पूजा अब केवल बिहार तक सीमित नही है। यह पूजा ग्लोबल होती जा रही है और इसका श्रेय बिहार को जाता है।

कार्यक्रम में बोले सीएम नीतीश 
सीएम नीतीश कुमार ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि विवि बनने के बाद सालाना आय में वृद्धि हुई है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत थी। अथक प्रयास के बाद 2016 में केंद्रीय विवि बना। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सारी शर्तों को स्वीकार किया गया था। साथ ही उन्होंने  कहा कि कृषि रोड मैप के जरिए हालात सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!