Lok Sabha Election 2019: बिहार में राजनीतिक दलों ने महिलाओं को किया नजरअंदाज

Edited By prachi,Updated: 09 Apr, 2019 04:20 PM

political parties ignored women

बिहार में महिलाओं सशक्तीकरण और राजनीति में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाले राजनीतिक दलों ने इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें नजरअंदाज किया है। विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की पुरजोर वकालत करने वाले राजनीतिक दलों ने भी...

पटनाः बिहार में महिलाओं सशक्तीकरण और राजनीति में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाले राजनीतिक दलों ने इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें नजरअंदाज किया है। विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की पुरजोर वकालत करने वाले राजनीतिक दलों ने भी महिलाओं की इस बार कोई सुध नहीं ली और टिकट बंटवारे के समय चुप्पी साध ली। राजनीतिक दल आधी आबादी को बराबरी का दर्जा देने की बात तो कहते हैं लेकिन टिकट देने के समय उन्हें तरजीह नहीं देते है। कई बार तो पार्टी निवर्तमान महिला सासंद या विधायक का टिकट काटकर पुरुष प्रत्याशियों को तरजीह देते हैं। 

बिहार में उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं की संख्या निराशाजनक 
2019 के लोकसभा चुनावों में सभी पार्टियों द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं की संख्या निराशाजनक है। किसी भी पार्टी में 10 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिल सकी है। इस बार के चुनाव में राजग के महत्वपूर्ण घटक भाजपा ने केवल एक सीट शिवहर से पिछले चुनाव में विजयी रमा देवी को उम्मीदवार बनाया है। बांका से पिछले चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी पुतुल कुमारी को इस बार पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया है। वह इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। 

JDU और LJP ने 1 महिला उम्मीदवार को उतारा मैदान में 
राजग के एक अन्य घटक जदयू ने इस बार के चुनाव में केवल एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। सीवान संसदीय सीट से जदयू की टिकट पर दरौंधा की विधायक और बाहुबली अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह चुनावी समर में उतरी हैं। राजग में शामिल लोजपा ने भी केवल एक महिला वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है। वीणा देवी गायघाट विधानसभा की पूर्व विधायक और विधान पार्षद दिनेश सिंह की पत्नी हैं। वीणा देवी वैशाली से चुनाव लड़ रही हैं। 

लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से लड़ेंगी चुनाव 
राजद की टिकट पर मीसा भारती एक बार फिर पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ने जा रही है, जहां उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव से दोबारा होगा। सीवान से हिना शहाब, नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। सासाराम (सुरक्षित) से एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर मीरा कुमार और सुपौल से रंजीत रंजन चुनाव लड़ रही है। वहीं, मुंगेर सीट पर कांग्रेस ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

RLSP, VIP और HAM ने किसी महिला को नहीं बनाया प्रत्याशी 
महागठबंधन में शामिल रालोसपा, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने किसी महिला को प्रत्याशी नही बनाया है। कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) ने इस बार के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से कुंती देवी को उतारा है। शिवहर सीट से ‘बाहुबली’ नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद कांगेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!