Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 Jul, 2018 02:14 PM
मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड में नया खुलासा हुआ है। एक पीड़ित लड़की के मुताबिक रिमांड होम में उसकी सहेली की हत्या कर शव को दफना दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
मुजफ्फरपुरः मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड में नया खुलासा हुआ है। एक पीड़ित लड़की के मुताबिक रिमांड होम में उसकी सहेली की हत्या कर शव को दफना दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
यौन शोषण से पीड़ित एक लड़की ने कोर्ट में बयान दिया है कि उसकी एक सहेली को कर्मचारियों ने बुरी तरह से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को परिसर में ही एक पेड़ व टंकी के पास दफना दिया गया था। लड़की के इस बयान के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने खुदाई का काम शुरू किया है।
बता दें कि, रिमांड होम से 2013 से 2018 के दौरान 6 लड़कियां गायब हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि खुदाई में गायब लड़कियों के बारे में कुछ पता चल सकता है।