BJP सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी, कल होगा अंतिम संस्कार

Edited By prachi,Updated: 20 Oct, 2018 11:32 AM

pm modi pay homage to bjp mp bhola singh

बिहार में बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोला सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को उनका...

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोला सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचेगा और रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
PunjabKesari
इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर भी भाजपा के वरिष्ठ नेता भोला सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा कि वो अपनी असाधारण समाज सेवा की भावना और बिहार के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए हमेशा जाने जाएंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ है।
PunjabKesari
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद भोला सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोला सिंह राजनीति में अपनी शुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि थी और वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि वर्ष 1967 में पहली बार वामदल के सहयोग से निर्दलीय विधायक चुने गए भोला सिंह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, शहरी विकास मंत्री एवं शिक्षा मंत्री भी रहे। वह कुल आठ बार विधायक रहे। वह वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में नवादा से और वर्ष 2014 में बेगूसराय से सांसद चुने गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!