Edited By prachi,Updated: 20 Aug, 2019 06:48 PM
बिहार के कैमूर जिले में एक अधेड़ महिला की महज इसलिए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई क्योंकि उसका मवेशी दूसरे व्यक्ति के खेतों में चला गया था। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में एक अधेड़ महिला की महज इसलिए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई क्योंकि उसका मवेशी दूसरे व्यक्ति के खेतों में चला गया था। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मामला चैनपुर के पर्वतपुर का है। यहां मंगलवार को विमला कुंवर नामक महिला अपने मवेशी को घास चराने ले जा रही थी। इसी दौरान उसका मवेशी दूसरे व्यक्ति के खेतों में चला गया। इसे लेकर खेत वालों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खेत वालों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर महिला की लाठी-डंटे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।