पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में हुआ 58.59% मतदान, जल्द घोषित होंगे परिणाम

Edited By prachi,Updated: 07 Dec, 2019 05:14 PM

patna university student union election

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव समाप्त हो गए हैं। चार बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं देर रात तक परिणामों की घोषणा की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव के तहत शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक मतदान करवाए गए। छिटपुट हिंसा के बीच चुनाव संपन्न...

पटनाः पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव समाप्त हो गए हैं। चार बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं देर रात तक परिणामों की घोषणा की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव के तहत शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक मतदान करवाए गए। छिटपुट हिंसा के बीच चुनाव संपन्न हुआ।

छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 5 पदों के लिए चुनाव हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शनिवार सुबह से ही सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के दस कॉलेजों व तीन विभागों में 50 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 58.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बार कुल 22 हजार छात्रों ने मतदान किया।

मतदान के दौरान सभी बूथों के 200 मीटर के दायरे तक धारा 144 लगा दी गई थी। सेंट्रल पैनल के पांच पदों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं तो अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें छह निर्दलीय भी शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 10, महासचिव के लिए 7 और संयुक्त सचिव के लिए 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के लिए 10, काउंसलर पद के लिए 69 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!