Edited By prachi,Updated: 24 Feb, 2019 02:33 PM
बिहार के छपरा जिले में गोपालगंज से पटना आ रही यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल यात्रियों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना मशरख थाना क्षेत्र के...
छपराः बिहार के छपरा जिले में गोपालगंज से पटना आ रही यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल यात्रियों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना मशरख थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के पास स्टेट हाइवे 73 की है। बताया जा रहा है कि हिमगिरि यात्री बस गोपालगंज से पटना आ रही थी। इसी दौरान सारण में ड्राइवर की आंख लग गई और बस अनियंत्रित होकर स्टेट हाइवे पर पलट गई। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया।
जेसीबी मंगाकर गड्ढे में गिरी बस को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।