बिहार में बाढ़ से हुआ भारी नुकसान, भरपाई के लिए नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

Edited By prachi,Updated: 24 Aug, 2019 02:20 PM

nitish government asked for help from the center

बिहार में आई बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए और 100 से अधिक लोगों को इस आपदा में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नीतीश सरकार केंद्र से 2700 करोड़ रुपए की मदद मांगी है।

पटनाः बिहार में आई बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए और 100 से अधिक लोगों को इस आपदा में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नीतीश सरकार केंद्र से 2700 करोड़ रुपए की मदद मांगी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को बताया कि मदद के लिए केन्द्र को मेमोरेंडम सौंपा है। बाढ़ से हुए क्षति की जांच करने के लिए केन्द्रीय टीम भेजने का आग्रह भी किया गया है। जल्द ही केन्द्रीय टीम बाढ़ से प्रभावित जिलों का दौरा करेगी और स्थित का जायजा लेगी।

13 जिलों में आई बाढ़ से 88.47 लाख लोग प्रभावित हुए थे। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले बाढ़ से प्रभावित हुए। बाढ़ से सबसे सर्वाधिक क्षति सीतामढ़ी और मधुबनी में हुई।   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!