झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा JDU, 25 अगस्त को आएंगे नीतीश

Edited By Jagdev Singh,Updated: 04 Aug, 2019 07:03 PM

nitish come jdu on august 25 in all jharkhand assembly elections

बिहार में जदयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार है, लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं अब झारखंड में जदयू अपने पांव जमाने की तैयारी में है। पार्टी अपने दम पर वहां के राजनीतिक मैदान में दो-दो हाथ आजमाएगी। जदयू झारखंड विधानसभा...

पटना/रांची: बिहार में जदयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार है, लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं अब झारखंड में जदयू अपने पांव जमाने की तैयारी में है। पार्टी अपने दम पर वहां के राजनीतिक मैदान में दो-दो हाथ आजमाएगी। जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव में वहां की सभी सीटों पर अपना उम्‍मीदवार उतारेगा।

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी शंखनाद के लिए 25 अगस्‍त को झारखंड जाएंगे। झारखंड प्रदेश जनता जदयू के अध्यक्ष सलखान मुर्मू एवं संगठन प्रभारी अरुण कुमार ने पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जनता रघुवर दास की सरकार से ऊब चुकी है और नीतीश कुमार को विकल्प के रूप में देख रही है।

झारखंड के दोनों नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी क्रांति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस के दिन से आंदोलन की शुरुआत करेगी। वहीं 9 अगस्त को क्रांति दिवस है, इसलिए उसी दिन से यह अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि आंदोलन कई चरणों मे होगा। 25 अगस्त को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद झारखंड आएंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती का शंखनाद करेंगे। उसी कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!