बिहार NDA में हुआ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, शत्रुघ्न का कटा टिकट

Edited By prachi,Updated: 23 Mar, 2019 12:06 PM

names announce of candidates in bihar nda

लोकसभा चुनावों के तहत बिहार एनडीए ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर अपनी किस्मत...

पटनाः लोकसभा चुनावों के तहत बिहार एनडीए ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। 

क्रमांक लोकसभा क्षेत्र पार्टी उम्मीदवार का नाम
1 अररिया BJP प्रदीप सिंह
2 आरा BJP राजकुमार सिंह
3 उजियारपुर BJP नित्यानंद राय
 
4 औरंगाबाद BJP सुशील सिंह
5 दरभंगा BJP गोपाल जी ठाकुर
6 पटना  BJP रविशंकर प्रसाद
7 सारण BJP राजीव प्रताप रूडी
8 पाटलिपुत्र BJP राम कृपाल यादव
9 महाराजगंज BJP जनार्दन सिंह
10 पश्चिम चम्पारण BJP संजय जयसवाल
11 पूर्वी चम्पारण BJP राधा मोहन सिंह
12 बक्सर BJP अश्विनी कुमार चौबे
13 बेगूसराय BJP गिरिराज सिंह
14 मधुबनी BJP अशोक यादव
15 मुजफ्फरपुर BJP अजय निषाद
16 शिवहर BJP रमा देवी
17 सासाराम BJP छेदी पासवान
18 पूर्णिया  JDU संतोष कुमार कुशवाहा
19 बांका JDU गिरिधारी यादव
20 भागलपुर  JDU अजय कुमार
21

मधेपुरा

JDU दिनेश चंद्र यादव
22 कटिहार  JDU दुलालचंद गोस्वामी
23 किशनगंज  JDU महमूद अशरफ
24 गया  JDU विजय कुमार मांझी
25 गोपालगंज  JDU आलोक कुमार सुमन
26 जहानाबाद  JDU चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
27 झंझारपुर  JDU रामप्रीत मंडल
28 नालन्दा  JDU कौशलेंद्र कुमार
29 सीतामढ़ी JDU वरुण कुमार
30 सीवान JDU कविता सिंह
31 सुपौल  JDU दिलेश्वर कामत
32 मुंगेर  JDU ललन सिंह
33

वाल्मीकिनगर 

JDU वैद्यनाथ प्रसाद महतो
34 काराकाट JDU महाबली सिंह
35 वैशाली LJP वीणा देवी
36 हाजीपुर LJP पशुपति कुमार पारस
37 समस्तीपुर LJP रामचंद्र पासवान
38 खगड़िया LJP  
39 जमुई LJP चिराग पासवान
40 नवादा LJP चंदन कुमार

गौरतलब है कि सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होंगे। आखिरी चरण के मतदान 19 मई को होंगे। 23 मई को परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले शुक्रवार को महागठबंधन ने सीट शेयरिंग का ऐलान करने के साथ ही पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!