दुष्कर्म पीड़ित महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस पर लगाया जा रहा लापरवाही बरतने का आरोप

Edited By prachi,Updated: 01 Dec, 2018 06:30 PM

murder of rape victim woman

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले से एक दुष्कर्म पीड़ित दिव्यांग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी युवक पर ही महिला की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार,...

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले से एक दुष्कर्म पीड़ित दिव्यांग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी युवक पर ही महिला की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, आठ महीने पहले दिव्यांग महिला के साथ रघुनाथपुर थाना के हरदिया गांव में बलात्कार की घटना घटी थी। इस मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने रघुनाथपुर थाना में गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म के आरोपी युवक पर जेल से छूटने के बाद पीड़िता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी युवक के परिजन पीड़िता के परिजनों को धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!