Edited By prachi,Updated: 15 Nov, 2018 05:53 PM
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नीच शब्द को लेकर राजनीति चरम है। इसी बीच जहानाबाद से सांसद अरूण कुमार खुलकर कुशवाहा के समर्थन में आए हैं। इसके साथ ही सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल...
जहानाबादः रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नीच शब्द को लेकर राजनीति चरम है। इसी बीच जहानाबाद से सांसद अरूण कुमार खुलकर कुशवाहा के समर्थन में आए हैं। इसके साथ ही सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सांसद अरूण कुमार ने कहा कि नीतीश अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सिद्धांतों का केवल लबादा ओढ़े रखा है। सांसद ने कहा कि नीतीश सब कुछ पेट में रखकर लोगों को चपेट लेते हैं। जब उन्होंने लालू को नहीं छोड़ा तो फिर उपेन्द्र कुशवाहा और अरूण कुमार क्या चीज हैं। इससे पहले भी सांसद ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने नीच शब्द का उपयोग कर अपनी गलत मानसिकता का परिचय दिया है।
यह पहला मौका नहीं है जब सांसद ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। तीन साल पहले प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अरूण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार की छाती को तोड़ने की बात कही थी।