Edited By prachi,Updated: 22 Sep, 2018 10:47 AM
बिहार के पूर्णिया जिले के बाल सुधार गृह में हुए डबल मर्डर के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मास्टरमाइंड बाल सुधार गृह से निष्कासित हो चुका हाउस फादर अमर कुमार झा है। अमर कुमार झा ने ही बाल बंदियों को हाउस फादर और एक बाल बंदी को मारने के...
पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले के बाल सुधार गृह में हुए डबल मर्डर के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मास्टरमाइंड बाल सुधार गृह से निष्कासित हो चुका हाउस फादर अमर कुमार झा है। अमर कुमार झा ने ही बाल बंदियों को हाउस फादर और एक बाल बंदी को मारने के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी।
जानकारी के अनुसार, संदेह के चलते पुलिस ने निष्कासित हाउस फादर अमर कुमार झा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस दौरान उसने सच का खुलासा किया। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि अमर कुमार ने ही अपने साथियों के साथ बाल सुधार गृह में हथियार पहुंचाए थे। यह सब उसने अपने निष्कासन का बदला लेने के लिए किया।
22 जून को एक बाल बंदी ने अमर कुमार झा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उसे गृह से निकाल दिया गया था। अमर कुमार ने उसी बाल बंदी और नए नियुक्त हाउस फादर की हत्या की सुपारी बाल बंदियों को दी। अमर कुमार झा ने फरार पांच बाल बंदियों की नेपाल भागने में भी मदद की। पुलिस फरार बाल बंदियों को पकड़ने के लिए नेपाल रवाना हो चुकी है।