Edited By Nitika,Updated: 03 Jun, 2020 03:28 PM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज अपने आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज अपने आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि आज जो मजदूरों की हालत है, उसका जिम्मेदार केंद्र है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले को सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर वह लॉकडॉउन के फैसले को कुछ दिन पहले बता देते तो मजदूर अपने घर तक किसी तरह से पहुंच जाते। उन्होंने कहा कि अचानक से लिए गए फैसले मजदूरों के लिए काफी मुश्किल पैदा कर दी है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन सेंटर पर प्रशासनिक अधिकारियों को लगाने की भी निंदा की है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में जनप्रतिनिधि को भी लेकर चलना चाहिए था। इससे सेंटर की जो स्थिति है, वह ठीक रहती।