महागठबंधन में तकरार, मांझी ने पार्टी को दिया दिसंबर तक का अल्टीमेटम

Edited By Nitika,Updated: 11 Nov, 2019 02:57 PM

manjhi give ultimatum till december to grand alliance

बिहार महागठबंधन में इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी महागठबंधन से खासे नाराज हैं। हाल ही के दिनों में मांझी ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने महागठबंधन से अलग...

 

पटनाः बिहार महागठबंधन में इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी महागठबंधन से खासे नाराज हैं। हाल ही के दिनों में मांझी ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला भी लिया।

वहीं अब मांझी ने महागठबंधन को दिसंबर तक का अल्टीमेटम समय दिया है। मांझी ने कहा कि अगर इस साल दिसंबर तक महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी नहीं बनी तो वह भी सोचेंगे और तीसरा फ्रंट बनाने की तैयारी करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि दलित-मुस्लिम एकता के हम पैरोकार रहे हैं। हमने ओवैसी की पार्टी की जीत पर बधाई दी है। वहीं अगर महागठबंधन में चर्चा नहीं हुई तो इस बात पर भी विचार हो सकता है।

मांझी ने कहा कि उन्हें विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि पहले से बातें तय होने के बावजूद भी उनके ऊपर फैसला थोपा गया। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर हम नाथनगर सीट पर मिलकर उपचुनाव लड़ते तो वहां भी जीत होती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!