Edited By prachi,Updated: 18 Sep, 2018 12:24 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के सदस्य मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।...
पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के सदस्य मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है।
सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने डॉक्टर अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर धीरज को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी की गई है।
गौरतलब है कि अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद यह पद खाली था। कौकब कादरी को बिहार कांग्रेस का प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। काफी समय के बाद अब बिहार कांग्रेस को उनका नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है।