लोजपा ने SP-BSP गठबंधन को बताया मजबूत, NDA को सुदृढ़ बनने की दी सलाह

Edited By prachi,Updated: 13 Jan, 2019 12:57 PM

ljp tells sp bsp alliance to be strong

उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा(SP-BSP) के गठबंधन को लेकर बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही हैं। इसी क्रम में बिहार एनडीए (NDA) की सहयोगी पार्टी लोजपा(LJP) ने भी बयान जारी किया। लोजपा...

पटनाः उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा(SP-BSP) के गठबंधन को लेकर बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही हैं। इसी क्रम में बिहार भाजपा एनडीए(NDA) की सहयोगी पार्टी लोजपा(LJP) ने भी बयान जारी किया।

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान(Ramvilas Paswan) के बेटे चिराग पासवान ने सपा-बसपा के गठबंधन को एक मजबूत चुनावी गठबंधन करार दिया है। साथ ही उन्होंने एनडीए को नसीहत देते हुए कहा कि सत्ताधारी राजग को भी इस गठबंधन को चुनौती देने के लिए स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा।

इसके साथ ही चिराग पासवान(Chirag Paswan) ने सपा-बसपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति एकत्रित करने वालों के बीच हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने यूपी में लंबे समय तक शासन किया है और इनके शासन में लोगों को बेरोजगारी और बढ़ते अपराधी के कारण दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

गौरतलब है कि शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऐलान किया कि बसपा और सपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!