Edited By prachi,Updated: 16 May, 2019 02:03 PM
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में इलाज के लिए भर्ती हैं। इसी दौरान वे ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं...
पटना/रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में इलाज के लिए भर्ती हैं। इसी दौरान वे ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर ट्विटर पर तंज कसते हुए लालू यादव ने एनडीए को महागिरावटी कहा है।
लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'महागिरावटी लोग दूसरों को महामिलावटी बता रहे हैं'। लालू के इस ट्वीट को एक हजार से अधिक बार रीट्विट किया जा चुका है। वहीं सिर्फ लालू यादव ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने भी ट्विटर के जरिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
राबड़ी देवी ने लिखा है कि 'लालू जी के लालन चुवान मैदान में शेर बनिके दहाड़ ताड़न। जवना से भय के मारे चुहा बिल्ली बनि के ई लोग बिल में समा गेईलबा। अईसे चुहा-बिलाई में आपसी दुश्मनी रहेला लेकिन भय एईसन चीज़ बा की दु विचारधारा के लोग एक साथ रहता लोग। सुशासनों फेल बा।'