कुशवाहा ने चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत पर CM को ठहराया जिम्मेदार, इस्तीफे की रखी मांग

Edited By Nitika,Updated: 24 Jun, 2019 05:01 PM

kushwaha upheld cm on the death of children

पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में एईएस से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में एईएस से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है।

कुशवाहा ने पटना स्थित रालोसपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की मौत के बावजूद राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूरी स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल आश्वासन देते हैं, उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते। या तो आप कार्य करें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि रालोसपा नीतीश की असफलताओं को उजागर करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर चिकित्सकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने में विफल रहने का आरोप लगाया।

रालोसपा प्रमुख ने केंद्र और बिहार सरकार पर स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 4 साल पहले की गई घोषणाओं को पूरा किया जाना अभी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!