12 सितंबर तक बढ़ाई गई मुजफ्फरपुर मामले के सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड

Edited By prachi,Updated: 19 Aug, 2018 03:41 PM

judicial remand of all accused extended till september 12

बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित गिरफ्तार 10 आरोपियों की रिमांड 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश आरपी तिवारी द्वारा यह घोषणा की गई है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रजेश ठाकुर...

मुजफ्फरपुर: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित गिरफ्तार 10 आरोपियों की रिमांड 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश आरपी तिवारी द्वारा यह घोषणा की गई है। 

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रजेश ठाकुर सहित सभी आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था। पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर ने कहा था कि उसकी जान को खतरा है। उसे एक माओवादी के साथ जेल में रखा गया है। इस मामले पर कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि जेल में किसे किसके साथ रखना है इसका फैसला जेल अधिकारी करते हैं। 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में ब्रजेश ठाकुर, विकास, इंदु कुमारी, चंदा देवी, हेमा मशीह, किरण कुमारी, मीनू देवी, नेहा कुमारी, मंजू देवी सहित रवि रौशन को गिरफ्तार किया गया है। इन सबको 2 जून को हिरासत में लिया गया था। ब्रजेश ठाकुर उस एनजीओ का संचालक है जो बालिका गृह को चलाता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!