Edited By prachi,Updated: 26 May, 2019 10:27 AM
बिहार में राजद नीत महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रवाद का महागठबंधन के पास कोई जवाब ना होना ही हार की मुख्य वजह रही। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के...
पटनाः बिहार में राजद नीत महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रवाद का महागठबंधन के पास कोई जवाब ना होना ही हार की मुख्य वजह रही।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम अप्रत्याशित रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग ने राष्ट्रवाद एवं सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों के बीच ले गए तथा सेना की मार्केटिंग की। उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए इन मुद्दों को उठाकर युवाओं को भरमाया गया।
मांझी ने कहा कि भाजपा और राजग के इस मुद्दे का जवाब महागठबंधन के पास नहीं था। लोगों के बीच हम अपनी बातों को ठीक ढंग से नहीं रख सके। ऐसा माहौल बना दिया गया की राजग के लोग ही असली राष्ट्रवादी हैं।