नीतीश और प्रशांत होंगे JDU के स्टार प्रचारक, प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Nov, 2019 12:07 PM

nitish and prashant will be star campaigners of jdu

झारखंड विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, जो पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, जो पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

झारखंड जदयू ने गुरुवार को यहां 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पहले स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरे स्थान पर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर हैं। इसके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों में जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उफर् ललन सिंह, बिहार में मंत्री श्याम रजक, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, नरेंद्र नारायण यादव और संतोष निराला शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में करवाए जाएंगे। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!