रिम्स में भर्ती लालू से जीतन राम मांझी, शरद यादव और दामाद समरेश ने की मुलाकात

Edited By prachi,Updated: 05 Jan, 2019 02:32 PM

jaitan ram manjhi sharad yadav son in law samaresh meet lalu rim

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री...

पटना/रांची: रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव और लालू के दामाद समरेश यादव ने मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने लालू का स्वास्थ्य का हाल जाना। वहीं इस दौरान जीतन राम मांझी और शरद यादव ने राजनीति पर भी बातें कीं।

लालू से मिलने पहुंचे समरेश यादव रोहिणी यादव के पति हैं। रोहिणी लालू की दूसरे नंबर की बेटी हैं और डॉक्टर हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने भी लालू यादव से मुलाकात की।
इससे पूर्व 8 दिसंबर 2018 को शरद यादव ने रिम्स में लालू से मुलाकात की थी। संभावना जताई जा रही है कि शरद यादव बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लालू यादव से बातचीत कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!